सीतामढ़ी : पुलिस को बड़ी सफलता, चार अपराधी हथियारों सहित गिरफ्तार

सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता, चार अपराधी हथियारों सहित गिरफ्तार सीतामढ़ी, 19 अक्टूबर 2025 – आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था सख्त किए जाने के दौरान सीतामढ़ी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी...

Oct 19, 2025 - 21:29
Updated: 8 months ago
0 20
सीतामढ़ी : पुलिस को बड़ी सफलता, चार अपराधी हथियारों सहित गिरफ्तार

सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता, चार अपराधी हथियारों सहित गिरफ्तार सीतामढ़ी, 19 अक्टूबर 2025 – आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था सख्त किए जाने के दौरान सीतामढ़ी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुप्पी थाना क्षेत्र में एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को अवैध हथियार और आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 18 अक्टूबर की संध्या को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति पकड़ी कोठी स्थित एक अंग्रेज भवन में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस पर थानाध्यक्ष सुप्पी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के नाम इस प्रकार हैं: शशिरंजन (उम्र 39 वर्ष), परसा, वार्ड नंबर-03 शेखर कुमार (उम्र 23 वर्ष), जामला, वार्ड नंबर-01 धारमुख कुमार (उम्र 19 वर्ष), जामला वार्ड नंबर-01 रत्नेश कुमार (उम्र 18 वर्ष), पकड़ी कोठी वार्ड नंबर-05 बरामदगी: देसी कट्टा – 03 जिन्दा कारतूस – 06 मोबाइल – 03 एक फाइटर और एक तलवार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे प्रदेश से आने वाले व्यक्तियों को निशाना बनाकर लूटपाट की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आ रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। सीतामढ़ी पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User