सीतामढ़ी :- सवारी ट्रेन से जीआरपी ने बरामद की भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब

Apr 28, 2025 - 20:28
0 15
सीतामढ़ी :- सवारी ट्रेन से जीआरपी ने बरामद की भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूर)

सीतामढ़ी :- स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खड़ी रक्सौल - दरभंगा 63374 नंबर की सवारी मेमू ट्रेन में राजकीय रेल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। रूटीन चेकिंग के दौरान राजकीय रेल पुलिस ने अहले सुबह प्लेटफार्म पर पहुंची उक्त ट्रेन के एक बोगी से लावारिस स्थिति में मौजूद एक बैग और एक झोला से भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब 300 एम एल की बोतल बंद बरामद किया है।

क्या कहते है अधिकारी :-

इस बाबत पूछे जाने पर स्थानीय राजकीय रेल थानाध्यक्ष किंग कुंदन सिंह ने बताया कि सुबह में विभाग के मार्गरक्षी दल की टीम स्टेशन पर रूटीन ड्यूटी में मौजूद थे। तभी तकरीबन 07 बजे के आसपास उक्त ट्रेन प्लेटफार्म पर आन पहुंची। चेकिंग के दौरान एक डब्बा में एक बैग और एक झोला लावारिस स्थिति में मौजूद पाया गया। पूछ ताछ करने पर किसी ने उस बैग और झोला की जिम्मेवारी नहीं ली। देखे जाने पर उसमें नेपाली शराब बरामद पाया गया। थाने लेकर देखे जाने पर उक्त बैग और झोला से कुल 120 पीस बंद बोतल में नेपाली शराब बरामद हुई। जिसे जप्त करते हुए अज्ञात के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज हुई। जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User