सीतामढ़ी :- रेल थाना के तत्परता से कई महीनों से लापता पुत्र पिता के हवाले हुआ

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- स्थानीय रेल तथा की तत्परता से कई महीनों से लापता पुत्र को आज पिता के हवाले किया गया। स्थानीय राजकीय रेल पुलिस टीम द्वारा उक्त बच्चे के पिता को फोन के माध्यान से रेल थाना बुला कर बच्चे को सही सलामत सुपुर्द किया गया। इस बाबत अपने पुत्र को लेने सीतामढ़ी रेल थाना पहुंचे जिले के मोहानी मंडल वार्ड 14 थाना सुप्पी जिल सीतामढ़ी निवासी मनोज कुमार अपने पुत्र को लेने के लिए एक स्वलिखित आवेदन रेल थानाध्यक्ष किंग कुंद........

Jun 24, 2025 - 08:53
Jun 24, 2025 - 11:01
 0  6
सीतामढ़ी :- रेल थाना के तत्परता से कई महीनों से लापता पुत्र पिता के हवाले हुआ

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- स्थानीय रेल तथा की तत्परता से कई महीनों से लापता पुत्र को आज पिता के हवाले किया गया। स्थानीय राजकीय रेल पुलिस टीम द्वारा उक्त बच्चे के पिता को फोन के माध्यान से रेल थाना बुला कर बच्चे को सही सलामत सुपुर्द किया गया। इस बाबत अपने पुत्र को लेने सीतामढ़ी रेल थाना पहुंचे जिले के मोहानी मंडल वार्ड 14 थाना सुप्पी जिल सीतामढ़ी निवासी मनोज कुमार अपने पुत्र को लेने के लिए एक स्वलिखित आवेदन रेल थानाध्यक्ष किंग कुंदन कुमार सिंह को दिया है। आवेदन के अनुसार पिता मनोज कुमार बताते है कि मेरा पुत्र थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर है, जो को महीनों से लापता चल रहा था। बहुत खोज बिन किया लेकिन कही कोई पता नहीं चला। आज उसे स्टेशन पर घूमते हुए देख रेल पुलिस उसे रोक कर पूछ ताछ कर रहा था। तभी मेरे एक ग्रामीण सुमन कुमार पुलिस द्वारा पुत्र सत्यम कुमार(14) से पूछ ताछ करते हुए देख लिया। और मेरे पुत्र के बारे में रेल थाना को जानकारी उपलब्ध कराया। तत्पश्चात रेल थाना द्वारा मेरे बेटे की बरामदगी की बात दूरभाष पर दिया गया। कई महीनों से लापता चल रहा पुत्र को आज हम सही सलामत लेकर रेल थाना से जा रहे है। उन्होंने भावुक होकर राजकीय रेल थानाध्यक्ष के साथ पूरे टीम को सधन्यव दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0