सीतामढ़ी :- महिलाओं और छात्राओं के सवारी के लिए जिला के दो प्रखंड को मिला दो सरकारी पिंक बस

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी ~ मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया पटना, और दरभंगा की तर्ज पर सितंबर तक राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में महिलाओं के लिए विशेष पिंक बस चलाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिसको लेकर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम......

Dec 08, 2025 - 07:40
Updated: 7 months ago
0 0
सीतामढ़ी :- महिलाओं और छात्राओं के सवारी के लिए जिला के दो प्रखंड को मिला दो सरकारी पिंक बस

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी ~ मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया पटना, और दरभंगा की तर्ज पर सितंबर तक राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में महिलाओं के लिए विशेष पिंक बस चलाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

जिसको लेकर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने वर्तमान में चल रही 20 सीएनजी पिंक बसों की सफलता के बाद सीतामढ़ी सहित अन्य प्रमुख जिलों में भी इसका परिचालन शुरू करा दिया गया है।

इसके लिए राज्य सरकार पांच करोड़ रुपये की लागत से 80 और पिंक बसें और मंगाई गई है। पहुंचे बसों में फिलवक्त 02 बसों की परिचालन सीतामढ़ी से तो 35 बसों का परिचालन राजधानी पटना से हो रही है।जबकि शेष बसें अन्य प्रमुख जिलों में चलाई जाएंगी।

बसों में मिलेगी ये सुविधा ;~

परिवहन विभाग के अनुसार, महिलाओं की जरूरतों का ध्यान रखते हुए इन बसों में सेनेटरी पैड और मेडिकल किट की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा सुरक्षा के लिए जीपीएस ट्रैकर, पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरा और मोबाइल चार्जर की सुविधा भी इनमें मौजूद रहेगी।

पिंक बस परियोजना को पूरी तरह महिलाओं के माध्यम से ही संचालित करने की योजना है। इसके लिए बीएसआरटीसी दो चरणों में महिला कॉन्टेक्टर के साथ चालकों को प्रशिक्षित करेगा। जिसके लिए सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। बस चालक, कंडक्टर और महिलाओं यात्रियों के साथ ही इसका संचालन करने वाली नोडल अधिकारी भी महिलाएं हैं।

राजधानी समेत पांच शहरों में चल रहीं पिंक बसें :~

इस वर्ष मई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएनजी से चलने वाली 20 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाई थी। इनमें आठ बसों का परिचालन राजधानी की सभी रूटों पर सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक किया जाता है। जबकि दो बसों की परिचालन सीतामढ़ी से कराई जा रही है। सीतामढ़ी बिहार राज्य ट्रांसपोर्ट के अधीक्षक रामानंदन सिंह के साथ अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि सीतामढ़ी डिपों को मिली दो पिंक बस, इन दोनों बसों में एक सीतामढ़ी से सोनबरसा तो दूसरा सीतामढ़ी से बेला परिहार परिचालन कर रही है। एक सवाल पर उन्होंने बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह के 08:00 सरकारी बस डिपो से सोनबरसा और बेला परिहार के लिए प्रस्थान करती हैं, उन्होंने बताया कि इस बस की कॉन्टेक्टर महिला होती है। बस से चलने वाली यात्री को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दोनों बसे 20 - 20 पैसेंजर की सीटिंग बस है, इसे प्रतिदिन चार चार ट्रिप चलानी है, लेकिन सवारी नहीं मिल रही है, इसके कारण दोनों बसों को मात्र एक एक ट्रिप चलाई जा रही है। 

इसमें रोजाना सैकड़ों महिलाएं और छात्राएं सफर कर रहीं हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर जिले में चार और गया, पूर्णिया और दरभंगा समेत सीतामढ़ी जिले में दो-दो पिंक बसें चल रही हैं। सभी बसों में दो-दो महिला कंडक्टरों को जिम्मेदारी दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User