सीतामढ़ी :~ भीषण ठंड में सहारा बने मुखिया, कंबल पाकर खिले गरीबों के चेहरे

सीतामढ़ी(बेलसंड) :~ प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। गिरते तापमान और ठिठुरन भरी रातों के बीच जहां लोग घरों में दुबके हैं, वहीं जाफरपुर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार सिंह एक अलग मिसाल पेश कर रहे हैं। मानवता की सेवा का संकल्प लिए मुखिया ने कपकपाती ठंड में गांव का भ्रमण किया और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। मुखिया ने गांव के उन हिस्सों का......

Dec 29, 2025 - 19:03
Updated: 10 months ago
0 4
सीतामढ़ी :~ भीषण ठंड में सहारा बने मुखिया, कंबल पाकर खिले गरीबों के चेहरे

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(बेलसंड) :~ प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। गिरते तापमान और ठिठुरन भरी रातों के बीच जहां लोग घरों में दुबके हैं, वहीं जाफरपुर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार सिंह एक अलग मिसाल पेश कर रहे हैं। मानवता की सेवा का संकल्प लिए मुखिया ने कपकपाती ठंड में गांव का भ्रमण किया और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। मुखिया ने गांव के उन हिस्सों का दौरा किया जहां गरीब, असहाय और बुजुर्ग खुले या कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने न केवल लोगों को कंबल ओढ़ाए, बल्कि उनसे बातचीत कर उनकी अन्य समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। मुखिया ने स्पष्ट किया कि इस भीषण ठंड में कोई भी गरीब बिना गर्म कपड़ों के न रहे, यह उनकी प्राथमिकता है। एक लाभार्थी ने बताया, "इस हाड़ कंपाने वाली ठंड में जब शरीर साथ छोड़ रहा था, तब मुखिया जी ने कंबल देकर हमें सहारा दिया है।" ग्रामीणों ने मुखिया के इस प्रयास की जमकर सराहना की। इस मौके पर मुखिया मनोज कुमार सिंह ने कहा, "जनता ने मुझे अपनी सेवा के लिए चुना है। यह मेरा कर्तव्य है कि हर तरह के दुख-सुख की हर घड़ी में मैं उनके साथ खड़ा रहूँ। यह छोटी सी भेंट उनके प्रति मेरी जिम्मेदारी है।आगे भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और व्यक्तिगत मदद पहुँचाने का प्रयास जारी रहेगा।" इस दौरान उनके साथ कई स्थानीय युवा और वार्ड सदस्य भी मौजूद रहे। जिन्होंने इस नेक कार्य में अपना सहयोग दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User