सीतामढ़ी :- उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब को किया बरामद ,कारोबारी फरार
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(शिवहर) :- उत्पाद विभाग की टीम ने पिपराही के बेलवा घाट से 298 बोतल अवैध नेपाली देसी शराब को बरामद किया है। साथ ही एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल एवं मोबाइल को भी जप्त किया है।
मद्द निषेध विभाग के अवर निरीक्षक निकिता कुमारी, सहायक निरीक्षक राजेश कुमार, कमल किशोर ,बिहता सैनी की टीम ने पिपराही प्रखंड के बेलवा घाट से जप्त बोतल बंद अवैध नेपाली देसी शराब कुल 89.400 लीटर शराब होने की बात कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0