वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में फायरिंग से हड़कंप, राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति वेंस सुरक्षित निकाले गए

वॉशिंगटन : अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन स्थित हिल्टन होटल में रविवार सुबह (भारतीय समयानुसार) उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान अचानक अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई। यह घटना प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई, जिसमें देश-विदेश के कई बड़े नेता, पत्रकार और विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। घटना के समय अमेरिका के राष्ट्रपति .....

Apr 26, 2026 - 14:18
Apr 26, 2026 - 14:33
 0  2
वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में फायरिंग से हड़कंप, राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति वेंस सुरक्षित निकाले गए
प्रतीकात्मक तस्वीर

वॉशिंगटन : अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन स्थित हिल्टन होटल में रविवार सुबह (भारतीय समयानुसार) उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान अचानक अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई। यह घटना प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई, जिसमें देश-विदेश के कई बड़े नेता, पत्रकार और विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। घटना के समय अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी कार्यक्रम में शामिल थे। गोलीबारी की आवाज सुनते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और सीक्रेट सर्विस के जवानों ने बिना देर किए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होटल के अंदर अचानक धमाके जैसी तेज आवाजें गूंजने लगीं, जिससे पूरे हॉल में भगदड़ मच गई। ब्लैक-टाई ड्रेस कोड में मौजूद मेहमान अपनी जान बचाने के लिए मेजों के नीचे छिपने लगे और कई लोग सुरक्षित निकास की ओर भागे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक हथियारबंद व्यक्ति ने जबरन कार्यक्रम स्थल में घुसने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, सतर्क सुरक्षा बलों ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध हमलावर को मौके पर ही काबू कर लिया और हिरासत में ले लिया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट कर बताया कि यह सुरक्षा में एक गंभीर चूक थी, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने तेजी से स्थिति को नियंत्रित कर लिया। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज का भी जिक्र किया, जिसमें हमलावर की एंट्री दिखाई दे रही है। फिलहाल घटना की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमलावर का मकसद क्या था और वह कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंचा। इस घटना के बाद पूरे अमेरिका में हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0