गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 किलो संदिग्ध अफीम बरामद, तस्कर की तलाश जारी
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम अगरवा में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान मौके से लगभग 7 किलोग्राम अफीम जैसा संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया गया है। बरामद पदार्थ की जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस..........
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम अगरवा में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान मौके से लगभग 7 किलोग्राम अफीम जैसा संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया गया है। बरामद पदार्थ की जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस अवैध कारोबार में संलिप्त तस्कर की पहचान कर ली गई है। मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस पूरी कार्रवाई के लिए एक विशेष छापेमारी दल का गठन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिकरहाना, उदय शंकर के नेतृत्व में किया गया था। टीम में सर्किल इंस्पेक्टर घोड़ासहन धन्नजय कुमार निर्दोष, थानाध्यक्ष जितना सुधीर कुमार, थानाध्यक्ष घोड़ासहन अमरजीत कुमार, थानाध्यक्ष झरोखर असलम अंसारी सहित थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। क्षेत्र में इस प्रकार के अवैध धंधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0