AHTU, SSB, 47वीं वाहिनी एवं NGOs की तत्परता से साहिल अंसारी के चंगुल से रीटा कुमारी (बदला हुआ नाम) का सुरक्षित रेस्क्यू

चम्पारण टुडे /रक्सौल /पूर्वी चम्पारण।  भारत-नेपाल सीमा पर तैनात AHTU टीम, SSB चेक-पोस्ट, 47वीं वाहिनी कार्मिकों ने सतर्कता दिखाते हुए मानव तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। नियमित ड्यूटी के दौरान रक्सौल मैत्री पूल के पास नेपाल से भारत की ओर ऑटो-रिक्शा से आ रहे एक संदिग्ध युवक को रोका गया। उसके साथ एक नाबालिग लड़की भी थी। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने अपना नाम साहिल अंसारी बताया, जो हरसिद्धि, पूर्वी.......

Apr 23, 2026 - 13:10
 0  6
AHTU, SSB, 47वीं वाहिनी एवं NGOs की तत्परता से साहिल अंसारी के चंगुल से रीटा कुमारी (बदला हुआ नाम) का सुरक्षित रेस्क्यू

चम्पारण टुडे /रक्सौल /पूर्वी चम्पारण। 
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात AHTU टीम, SSB चेक-पोस्ट, 47वीं वाहिनी कार्मिकों ने सतर्कता दिखाते हुए मानव तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। नियमित ड्यूटी के दौरान रक्सौल मैत्री पूल के पास नेपाल से भारत की ओर ऑटो-रिक्शा से आ रहे एक संदिग्ध युवक को रोका गया। उसके साथ एक नाबालिग लड़की भी थी। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने अपना नाम साहिल अंसारी बताया, जो हरसिद्धि, पूर्वी चम्पारण, बिहार का निवासी है। नाबालिग लड़की रीटा कुमारी (बदला हुआ नाम) भी हरसिद्धि की रहने वाली है। आरोपी मुस्लिम समुदाय से है, जबकि नाबालिग लड़की हिंदू समुदाय से है। पूछताछ के दौरान युवक स्पष्ट जवाब नहीं दे सका और टीम को गुमराह करने की कोशिश करने लगा। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर AHTU एवं SSB की टीम ने लड़की की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे अपने संरक्षण में लिया।

महिला कार्मिकों ने प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चम्पारण, स्वच्छ रक्सौल संस्था एवं जन जागरण संस्था के सहयोग से नाबालिग लड़की की काउंसलिंग की। शुरुआत में लड़की युवक द्वारा सिखाई गई बातें दोहराती रही, लेकिन टीम द्वारा मानव तस्करी के खतरों के बारे में समझाने पर उसने खुलासा किया कि आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा दिया और घर से भगाकर ले गया। पीड़िता ने बताया कि पिछले 7–8 महीनों से दोनों के बीच फोन पर बातचीत हो रही थी। युवक तीन दिन पहले उसे घर से भगाकर नेपाल ले गया था, जहाँ उसने उसे एक किराए के मकान में रखा। घटना के दिन वह उसे अहमदाबाद, गुजरात ले जा रहा था।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के झांसे में आकर नाबालिग लड़की ने रोजा रखना भी शुरू किया था। AHTU टीम ने पीड़िता के परिजनों से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही हरसिद्धि थाना, पूर्वी चम्पारण में FIR संख्या 222/26, दिनांक 20/04/2026 दर्ज करा रखी है। AHTU, SSB, 47वीं वाहिनी एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चम्पारण, स्वच्छ रक्सौल संस्था और जन जागरण संस्था की तत्परता और सूझबूझ से नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया और मानव तस्करी की योजना विफल हो गई। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पीड़िता और आरोपी को हरैया थाना, रक्सौल को सौंप दिया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में स० उप०नि० खेमराज, हवलदार अरविंद द्विवेदी, सिपाही इरफान हुसैन, नीतू कुमारी, कमल कुमारी, प्रयास से आरती कुमारी एवं राजगुप्त, स्वच्छ रक्सौल से रंजीत सिंह एवं सब्र खातून, तथा जन जागरण से डॉ० राज कुमार पाण्डेय शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0