होटल सूर्या में प्रशासन की बड़ी छापेमारी, शराब के नशे में मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार, कई बोतलें बरामद
मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण। जिले में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए छतौनी थाना क्षेत्र स्थित होटल सूर्या में बड़ी छापेमारी की। सदर एसडीएम के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में होटल के अंदर शराब पीने और परोसने का खुलासा हुआ है। छापेमारी के दौरान होटल के मैनेजर सहित कुल तीन लोगों को शराब.........
मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण।
जिले में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए छतौनी थाना क्षेत्र स्थित होटल सूर्या में बड़ी छापेमारी की। सदर एसडीएम के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में होटल के अंदर शराब पीने और परोसने का खुलासा हुआ है। छापेमारी के दौरान होटल के मैनेजर सहित कुल तीन लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। मौके से शराब की भरी और खाली कई बोतलें भी बरामद हुईं, जिससे स्पष्ट हो गया कि होटल में अवैध रूप से शराब का सेवन कराया जा रहा था।
प्रशासनिक टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में चोरी-छिपे शराब परोसी जा रही है। सूचना की पुष्टि होते ही एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम के साथ होटल में छापा मारा, जहां यह पूरा मामला सामने आया। छापेमारी के दौरान होटल में मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि शराब की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन शामिल हैं।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं होटल प्रबंधन पर भी सख्त कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0