आदापुर थाना की बड़ी उपलब्धि, थानाध्यक्ष को मिला सम्मान
पूर्वी चम्पारण जिले में उत्कृष्ट पुलिस कार्य का सम्मान करते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने आदापुर की थानाध्यक्ष पूजा कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर स......
पूर्वी चम्पारण जिले में उत्कृष्ट पुलिस कार्य का सम्मान करते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने आदापुर की थानाध्यक्ष पूजा कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार, पूर्व में पचपकड़ी थाना में पदस्थापित रहीं और वर्तमान में आदापुर थाना की कमान संभाल रहीं पूजा कुमारी को कांडों के सफल निष्पादन एवं सूखा नशा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए यह सम्मान दिया गया। उनके इस सराहनीय कार्य से पूरे पुलिस विभाग का मान बढ़ा है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0