डीएम सौरभ जोरवाल की सख्ती, आवास, मनरेगा व जल-जीवन-हरियाली योजनाओं में तेजी लाने के सख्त निर्देश

पूर्वी चम्पारण जिले के विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर डीएम सौरभ जोरवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। पकड़ीदयाल अनुमंडल के पताही पूर्वी पंचायत सरकार भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

Apr 22, 2026 - 06:44
Apr 22, 2026 - 18:22
 0  1
डीएम सौरभ जोरवाल की सख्ती, आवास, मनरेगा व जल-जीवन-हरियाली योजनाओं में तेजी लाने के सख्त निर्देश

पूर्वी चम्पारण जिले के विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर डीएम सौरभ जोरवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। पकड़ीदयाल अनुमंडल के पताही पूर्वी पंचायत सरकार भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जियो टैगिंग, ई-केवाईसी तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने लंबित आवास भुगतान को अविलंब निपटाने और अधूरे निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया। मनरेगा के तहत कार्यरत मजदूरों का 90% ई-केवाईसी एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत जल संरचनाओं पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने और पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान लापरवाही सामने आने पर डीएम ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक का वेतन स्थगित कर दिया, जिससे विभागीय कर्मियों में हड़कंप मच गया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि सभी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0