कोटवा PHC में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, कई कर्मी नपेंगे
स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उस वक्त सवाल खड़े हो गए, जब सदर एसडीओ निशांत सिहारा ने पूर्वी चम्पारण के कोटवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं, जिससे अस्पताल की व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई। जांच में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एमओ आईसी (प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी) ड्यूटी से नदारद पाए गए, जबकि उपस्थिति पंजी में......
स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उस वक्त सवाल खड़े हो गए, जब सदर एसडीओ निशांत सिहारा ने पूर्वी चम्पारण के कोटवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं, जिससे अस्पताल की व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई। जांच में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एमओ आईसी (प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी) ड्यूटी से नदारद पाए गए, जबकि उपस्थिति पंजी में उनकी हाजिरी दर्ज थी। जब एसडीओ ने स्पष्टीकरण मांगा, तो उनका जवाब भी गलत पाया गया, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
वहीं रजिस्ट्रेशन काउंटर पर तैनात कर्मचारी आलोक कुमार मरीजों से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली करते रंगे हाथों पकड़े गए। इस पर एसडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी में दर्ज 6 अन्य कर्मी भी अनुपस्थित पाए गए। साथ ही अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की गैरमौजूदगी पर भी एसडीओ ने नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसडीओ ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0