रामगढ़वा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.2 किलो गांजा के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण। सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोतिहारी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में छापेमारी करते हुए पुलिस ने 2.2 किलोग्राम गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,........
मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण।
सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोतिहारी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में छापेमारी करते हुए पुलिस ने 2.2 किलोग्राम गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश तिवारी, पिता- स्वर्गीय सत्येंद्र तिवारी, रामगढ़वा, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कांड दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में नशा कारोबार पर अंकुश लगेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0