"मां बीमार थी" कहकर वोटिंग से रहे दूर, अब समर्थक मांग रहे भाजपा सरकार में राजद विधायक का मंत्री पद

रिपोर्टर: राजीव रंजन बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही सियासी पारा चढ़ गया है। जहां एक तरफ सत्ता पक्ष अपनी ताकत दिखाने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल तेजस्वी यादव की पार्टी राजद पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या पार्टी में फिर से टूट की स्थिति बन सकती है?.....

Apr 25, 2026 - 10:41
 0  3
"मां बीमार थी" कहकर वोटिंग से रहे दूर, अब समर्थक मांग रहे भाजपा सरकार में राजद विधायक का मंत्री पद

रिपोर्टर: राजीव रंजन
बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही सियासी पारा चढ़ गया है। जहां एक तरफ सत्ता पक्ष अपनी ताकत दिखाने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल तेजस्वी यादव की पार्टी राजद पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या पार्टी में फिर से टूट की स्थिति बन सकती है? इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में हैं ढाका विधानसभा से राजद  विधायक फैसल रहमान जिनका पिछला रिकॉर्ड पहले ही सवालों के घेरे में रहा है। राज्य सभा चुनाव के दौरान उन्होंने ऐसा कदम उठाया था, जिसने सियासी हलकों में हलचल मचा दी थी।

वोटिंग से एक दिन पहले तक वे तेजस्वी यादव के साथ होटल में मौजूद थे, लेकिन मतदान के दिन अचानक गायब हो गए। बाद में उन्होंने मां की तबीयत खराब होने का हवाला दिया, लेकिन उनके इस कदम को लेकर क्षेत्र में भारी नाराजगी देखने को मिली। उनके इस व्यवहार के खिलाफ AIMIM नेता राणा रणजीत सिंह ने कई पंचायतों में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया। वहीं कांग्रेस नेता अभिजीत सिंह ने भी खुलकर विरोध जताया।

हालांकि, सियासत में हर कदम का असर होता है। बाद में जब बिहार विधानसभा में 19 समितियों का गठन हुआ, तो फैसल रहमान को गैर-सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बना दिया गया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर तंज कसे गए। किसी ने इसे “इनाम” बताया, तो किसी ने “राजनीतिक समझौता”।

अब एक बार फिर कल सियासी गलियारों में चर्चा तेज थी कि क्या शपथ ग्रहण के बाद होने वाली संभावित वोटिंग में फैसल रहमान फिर कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं? अगर ऐसा होता तो न सिर्फ राजद की एकजुटता पर सवाल खड़े होती, बल्कि तेजस्वी यादव के नेता प्रतिपक्ष बने रहना भी मुश्किल होता। दिलचस्प बात यह है कि उनके समर्थक अब खुलेआम यह मांग करने लगे हैं कि अगर उन्होंने फिर “बड़ा खेल” किया, तो उन्हें नई सरकार में मंत्री बनाया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0