घोड़ासहन में चोरी की बाइक पर तस्करी का खेल बेनकाब, भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद
चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण। जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। जगीरहा कोठी रेलवे ढाला के समीप की गई छापेमारी में पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, घोड़ासहन थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में चोरी की बाइक के जरिए अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते.......
चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण।
जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। जगीरहा कोठी रेलवे ढाला के समीप की गई छापेमारी में पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, घोड़ासहन थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में चोरी की बाइक के जरिए अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जगीरहा कोठी रेलवे ढाला के पास घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देख तस्कर मौके से फरार हो गए, लेकिन उनके कब्जे से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल और बड़ी मात्रा में नेपाली शराब बरामद कर ली गई।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बरामद मोटरसाइकिल चोरी की है, जिसे तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस अब वाहन के मालिक और फरार तस्करों की पहचान में जुट गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क कितनी दूर तक फैला हुआ है। घोड़ासहन थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी भी हाल में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने इसे सराहनीय कदम बताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0