रामगढ़वा में लूटकांड का खुलासा, 24 घंटे के अंदर ज्वेलरी व मोबाइल बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
रामगढ़वा (पूर्वी चंपारण): रामगढ़वा थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटी गई ज्वेलरी और मोबाइल बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कांड संख्या 194/26 दिनांक 15/04/2026 के तहत वादिनी चांदनी कुमारी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर आवेदन दिया था कि 10 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे मुरला रेलवे हॉल्ट के पास बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने चाकू और डंडे का भय दिखाकर उनके पास मौजूद कैश, ज्वेलरी और मोबाइल लूट लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान यह सामने आया कि घटना पूर्व नियोजित थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से लूट का सामान भी बरामद कर लिया। बरामदगी में शामिल सामान: एक मोटरोला कंपनी का मोबाइल सोना जैसा पीला धातु का नथिया (लगभग 2.300 ग्राम) चांदी जैसी पायल के दो जोड़े (202 ग्राम व 130 ग्राम) चांदी जैसी एक चोटी (63 ग्राम) गिरफ्तार आरोपी: नेहाल आलम, पिता मकबूल मियां (ग्राम मुरला) इनामुलहक, पिता अफजल हुसैन (ग्राम बेला) अस्सद बाबू, पिता समसुद्दीन मियां (ग्राम बेला) रंजन कुमार पिता हरेंद्र महतो (ग्राम बेला) पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे, जिनके प्रयास से यह सफलता मिली। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सख्ती बरती जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0