बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, नवादा में 50 हजार के इनामी बदमाश मिंटू यादव एनकाउंटर में घायल
नवादा (बिहार) राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बिहार पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में रविवार सुबह नवादा जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी मिंटू यादव घायल हो गया। यह मुठभेड़ नवादा ......
नवादा (बिहार)
राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बिहार पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में रविवार सुबह नवादा जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी मिंटू यादव घायल हो गया। यह मुठभेड़ नवादा के रोह थाना क्षेत्र के कोशी गांव के पास हुई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई के दौरान अपराधियों का सामना करना पड़ा। दोनों ओर से हुई फायरिंग में मिंटू यादव के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए विम्स पावापुरी भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, मिंटू यादव चर्चित अनिल मिस्त्री हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मौके से पुलिस ने एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि अपराधी दो बाइक पर सवार थे। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की सख्ती और बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0