घोड़ासहन : आयुष चिकित्सकों की बैठक, जांच के दौरान दुर्व्यवहार पर जताई चिंता
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण। बुधवार को घोड़ासहन डाकघर के समीप स्थित डॉक्टर तबरेज आलम के क्लिनिक परिसर में आयुष चिकित्सकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के कई आयुष चिकित्सकों ने भाग लिया। इसमें संगठन के विस्तार, मजबूती और चिकित्सकों के अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर........
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण।
बुधवार को घोड़ासहन डाकघर के समीप स्थित डॉक्टर तबरेज आलम के क्लिनिक परिसर में आयुष चिकित्सकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के कई आयुष चिकित्सकों ने भाग लिया। इसमें संगठन के विस्तार, मजबूती और चिकित्सकों के अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान चिकित्सकों ने हाल के दिनों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा क्लिनिकों की जांच के दौरान किए जा रहे व्यवहार पर गहरी चिंता व्यक्त की। डॉक्टरों ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे जांच प्रक्रिया के विरोध में नहीं हैं। उनका मानना है कि नियमित जांच होना आवश्यक है। इससे गलत कार्यों पर रोक लगेगा और साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनी रहेगी।
हालांकि चिकित्सकों ने यह भी आरोप लगाया कि जांच के दौरान कई बार अधिकारियों द्वारा अनुचित व्यवहार किया जाता है। जिससे ईमानदारी से काम कर रहे डॉक्टरों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जांच जरूरी है, लेकिन सही तरीके से होनी चाहिए। यदि किसी क्लिनिक में कोई कमी पाई जाती है, तो संबंधित चिकित्सक को जानकारी देकर सुधार के लिए उचित समय दिया जाना चाहिए, न कि तत्काल दबाव या अपमानजनक व्यवहार किया जाए। बैठक में उपस्थित चिकित्सकों ने प्रशासन से अपील की कि जांच प्रक्रिया को पारदर्शी, संवेदनशील और सहयोगात्मक बनाया जाए। इससे डॉक्टर बिना भय के मरीजों की सेवा कर सकेंगे। अंत में, संगठन को मजबूत बनाने और चिकित्सकों की समस्याओं को एकजुट होकर उठाने का संकल्प लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0