घोड़ासहन : ट्रेन से गिरकर यात्री की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
चम्पारण टुडे /सिकराहना /पूर्वी चम्पारण। घोड़ासहन : सीतामढ़ी–रक्सौल रेलखंड पर मंगलवार की सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना जयमूर्तिनगर फ्लैग स्टेशन के पश्चिम, रेलवे ढाला के समीप करीब सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही यात्री ट्रेन से गिरा, आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। घायल अवस्था में उसे बचाने की कोशिश .......
चम्पारण टुडे /सिकराहना /पूर्वी चम्पारण।
घोड़ासहन : सीतामढ़ी–रक्सौल रेलखंड पर मंगलवार की सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना जयमूर्तिनगर फ्लैग स्टेशन के पश्चिम, रेलवे ढाला के समीप करीब सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही यात्री ट्रेन से गिरा, आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। घायल अवस्था में उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने कुछ ही पलों में दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही जितना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। मृतक की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लौखान गांव निवासी 50 वर्षीय ईश्वर चंद्र मिश्रा, पिता नागेश्वर मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की। बताया जा रहा है कि ईश्वर चंद्र मिश्रा घोड़ासहन स्टेशन से जयनगर–रक्सौल एक्सप्रेस में सवार होकर छौड़ादानो जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मामले की पुष्टि करते हुए जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0