सीतामढी:- विद्यालय में दो-दो नाइट गार्ड के रहते हुए लगातार हो रही चोरी

Apr 16, 2025 - 17:54
 0  7
सीतामढी:- विद्यालय में दो-दो नाइट गार्ड के रहते हुए लगातार हो रही चोरी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(बोखड़ा) :- थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय गोढोल शरीफ में दो नाइट गार्ड के रहते हुए लगातार स्कूल में चोरी की घटना होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर विद्यालय के प्रधान शिक्षक मोहम्मद समसुजमा ने बोखड़ा थाना में एक प्राथमिकी कांड संख्या 17/25 दर्ज करवा कर न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत प्रधान शिक्षक मोहम्मद शम्सु जमा ने आवेदन में बताया है कि पूर्व में भी उक्त विद्यालय में चोरी की घटना हुई थी। इधर लगातार 28 मार्च को 7 अप्रैल को 12 अप्रैल को पुनः कंप्यूटर मॉनिटर, मोटर, प्रोजेक्ट सहित अन्य सामान की चोरी कर लिया गया है। मजेदार बात तो यह है कि उक्त विद्यालय में दो-दो नाइट गार्ड की प्रतिनियुक्ति रहते हुए आखिर किस तरह लगातार चोरी की घटना को अंजाम अज्ञात चोरों के द्वारा देना कहीं से भी परे नहीं दिख रहीभाई। इस बाबत थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए मामला को दर्ज कर जांच का जिम्मा कनिय अवर निरीक्षक शिवजन्म राम को सौप दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0