घोड़ासहन में चीनी मिल की मांग तेज, नगर पंचायत चुनाव जल्द कराने का भी उठाया मुद्दा
चम्पारण टुडे / मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण। पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन क्षेत्र के विकास को लेकर एक अहम पहल सामने आई है। प्रभु नारायण ने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर घोड़ासहन में नई चीनी मिल स्थापित करने की मांग रखी। उन्होंने इस संबंध में औपचारिक आवेदन सौंपते हुए क्षेत्र
चम्पारण टुडे / मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण।
पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन क्षेत्र के विकास को लेकर एक अहम पहल सामने आई है। प्रभु नारायण ने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर घोड़ासहन में नई चीनी मिल स्थापित करने की मांग रखी। उन्होंने इस संबंध में औपचारिक आवेदन सौंपते हुए क्षेत्र के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के लिए चीनी मिल खोलने की आवश्यकता पर जोर दिया। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान पूर्वी चम्पारण जिले में दो नई चीनी मिलें खोलने की घोषणा की थी। इसी क्रम में घोड़ासहन को भी इस योजना में शामिल करने की मांग तेज हो गई है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि मांगों पर गंभीरता से विचार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही प्रभु नारायण ने घोड़ासहन नगर पंचायत चुनाव में हो रही देरी का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत का चुनाव पिछले चार वर्षों से लंबित है, जिससे स्थानीय प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र चुनाव कराने को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी, जिससे घोड़ासहन के विकास को नई गति मिल सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0