सीतामढ़ी :- प्रवेशोत्सव में घर-घर जाकर साक्षरता कर्मी कर रहे लोगो को जागरूक, बच्चों का कराया जा रहा नामांक
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी :- सरकारी विद्यालयों में एक अप्रैल से 14 अप्रैल तक विशेष प्रवेशोत्सव अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य है, कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे। इस अभियान की सफलता के लिए विभिन्न विभागों द्वारा आम लोगों को सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओ के बारे में भी बताया जा रहा है। इसमें ......
-- साक्षरता कर्मियों द्वारा 1500 बच्चों का कराया गया नामांकन
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी :- सरकारी विद्यालयों में एक अप्रैल से 14 अप्रैल तक विशेष प्रवेशोत्सव अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य है, कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे। इस अभियान की सफलता के लिए विभिन्न विभागों द्वारा आम लोगों को सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओ के बारे में भी बताया जा रहा है। इसमें शिक्षा विभाग एवं साक्षरताकर्मियों के द्वारा भी पोषक क्षेत्र में घर घर जा कर लोगो को शिक्षा का महत्व एवं नामांकन अभियान जो 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलाया जा रहा है उसके बारे में बताया जा रहा है। शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज के स्वयं सेवकों द्वारा घर घर जाकर छह वर्ष से ऊपर के बच्चों का सर्वे कर उनकी सूची बना रहे है। इस अभियान के तहद अबतक लगभग 1413 बच्चों का नामांकन हो चुका है, जबकि 813 बच्चों को नामांकन के लिए चिन्हित किया गया है।
डीपीओ माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता अभियान रिशु राज सिंह ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में विशेष प्रवेशोत्सव पखवाड़ा के तहत सभी शिक्षा सेवकों एवं तालीमी मरकज के स्वयं सेवकों को प्रधानाध्यापकों से सहयोग लें कर वे अपने पोषक क्षेत्र के हर घर में - जाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा बिना नामांकन के न रहे। शिक्षकों को भी घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करने को कहा गया है। शिक्षा सेवक लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। वे अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों की सुविधाओं की जानकारी दे रहे हैं। एसआरपी संजय कुमार मधु ने बताया कि वे लोगों को निजी विद्यालयों की तुलना में सरकारी विद्यालयों की बेहतर सुविधाओं के बारे में बता रहे हैं। जैसे सरकारी विद्यालयों में योग्य शिक्षक हैं। साथ ही मुफ्त कॉपी, किताब, बैग, छात्रवृत्ति और पोशाक भी दी जाती है। नामांकन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। जिन बच्चों के पास आधार या जन्म प्रमाण पत्र
नहीं है, उन्हें औपबंधिक रूप से दाखिला दिया जा रहा है। बाद में विद्यालय के सहयोग से उनका जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि छह साल के पूरा होने वाले बच्चों का भी नामांकन लिया जाएगा ।
15 अप्रैल को जिले के सभी विद्यालयो में विशेष प्रवेशोत्सव चलाया जायेगा।जिसके लिए उस दिन उत्सवी महौल में उन बच्चों का स्वागत किया जायेगा। उसके बाद 16 अप्रैल को सभी प्रधानाध्यापकों और बीईओ को प्रमाण पत्र देना होगा कि उनके विद्यालय क्षेत्र में छह वर्ष से कम उम्र का कोई भी बच्चा बिना नामांकन के नहीं है। इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0