सुगौली: जनता से किए गए वादों पर खरा उतरेंगी जनसुराज - अजय झा

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू च: विधानसभा के जन सूरज पार्टी के संभावित प्रत्याशी अजय झा ने रामगढ़वा प्रखंड के बैरिया पंचायत में जनसंपर्क किया है। उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का हाँथ मजबूत करने की बात कही। अजय झा ने यह भी कहा कि उनकी सरकार.....

Sep 02, 2025 - 21:39
Updated: 10 months ago
0 11
सुगौली: जनता से किए गए वादों पर खरा उतरेंगी जनसुराज - अजय झा

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू च: विधानसभा के जन सूरज पार्टी के संभावित प्रत्याशी अजय झा ने रामगढ़वा प्रखंड के बैरिया पंचायत में जनसंपर्क किया है। उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का हाँथ मजबूत करने की बात कही। अजय झा ने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद हर योजना का लाभ आसानी से लाभुक तक पहुंचेगा। यह उनकी चुनावी रणनीति और वादों का हिस्सा है,जिसमें विकास और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की बातें प्रमुख है। सुगौली विधान सभा क्षेत्र बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में है,जहां राजनीतिक मुकाबले और जातीय समीकरण चुनाव परिणाम को प्रभावित करते हैं। अजय झा की सक्रियता और प्रशांत किशोर के साथ सहयोग चुनावी माहौल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार राजद ने चुनाव जीता था और अब अजय झा जैसे प्रत्याशी विकास और जनसंपर्क के साथ चुनावी जीत का प्रयास कर रहे हैं। सुगौली की राजनीति में यह देखना होगा कि आगामी चुनाव में जनता किसे अपना जनादेश देती है। मौके पर बिजेंद्र मिश्रा,मुन्ना सिंह,बागड़ मिया,राजन सिंह,सुबोध कुमार श्रीवास्त्व,श्रीकांत सिंह ,अरुण कुमार सिंह,चंदन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User