सुगौली: सुगौली विधानसभा से पांच प्रत्याशियों का नामांकन रद्द, चुनावी मैदान में अब पांच उम्मीदवार

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत सुगौली विधानसभा क्षेत्र संख्या-11 से नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को हुई जांच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। निर्वाचन पदाधिकारी, सुगौली द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुल 10 प्रत्याशियों में से 5 प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया है,जबकि 5 प्रत्याशियों का नामांकन विभिन्न तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया। रद्द किए गए नामांकनों में महागठबंधन के उम्मीदवार ई. शशिभूषण सिंह विकासशील.....

Oct 21, 2025 - 17:23
Updated: 7 months ago
1 14
सुगौली: सुगौली विधानसभा से पांच प्रत्याशियों का नामांकन रद्द, चुनावी मैदान में अब पांच उम्मीदवार

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत सुगौली विधानसभा क्षेत्र संख्या-11 से नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को हुई जांच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। निर्वाचन पदाधिकारी, सुगौली द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुल 10 प्रत्याशियों में से 5 प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया है,जबकि 5 प्रत्याशियों का नामांकन विभिन्न तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया। रद्द किए गए नामांकनों में महागठबंधन के उम्मीदवार ई. शशिभूषण सिंह विकासशील इंसान पार्टी,राजद बागी निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश सहनी, अपनी जनता पार्टी के सदरे आलम,आम आदमी पार्टी के गयासुद्दीन सामानी,तथा निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण मोहन झा शामिल हैं।

वही इन प्रत्याशियों के नामांकन रद्द होने का कारण अपूर्ण शपथ पत्र, प्रस्तावक हस्ताक्षर की त्रुटि तथा नामांकन पत्रों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी रही। वहीं, जिन पांच प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए, उनमें शामिल हैं —1. श्याम किशोर चौधरी जनशक्ति जनता दल 2. राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता — लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)3.जुल्फिकार आफताब — बहुजन समाज पार्टी4.अजय कुमार झा — जन सुराज पार्टी 5. जितेंद्र तिवारी — किसान सुराज दल इन पांचों उम्मीदवारों के बीच अब सुगौली की चुनावी जंग लड़ी जाएगी। महागठबंधन के प्रत्याशी ई. शशिभूषण सिंह का नामांकन रद्द होने के बाद उनके समर्थकों में गहरी निराशा और आक्रोश देखा जा रहा है।

 कई कार्यकर्ताओं ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए पुनर्विचार की मांग की है। वहीं राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय जानकारों के अनुसार, सुगौली सीट पर अब मुकाबला जनशक्ति जनता दल,लोक जनशक्ति रामविलास, जन सुराज, बहुजन समाज पार्टी और किसान सुराज दल के बीच रोचक होने जा रहा है। नामांकन रद्द होने के बाद चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं, जिससे मतदाताओं और कार्यकर्ताओं में नई हलचल देखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (1)

User
RAVI KHAVSE
RAVI KHAVSE 7 months ago
मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए। कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए। रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)