सीतामढ़ी :- डीलर पर गेहूं व चावल घोटाला करने का आरोप, लाइसेंस रद्द प्राथमिकी दर्ज
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(चोरौत) :- चोरौत पश्चिमी पंचायत के बरमा गांव के वार्ड संख्या 11 और 12 के जन वितरण प्रणाली विक्रेता मुकेश पासवान पर चावल और गेहूं के घोटाला को लेकर प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमन कुमार ने चोरौत थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
17 अक्टूबर 2024 को अनुमंडल पदाधिकारी ने उक्त जन वितरण प्रणाली दुकानदार के दुकान पर अचौक निरीक्षण किया था। जिसमें गेहूं 6,169 किलो व चावल 10,886 किलो कम पाया गया। जिसके आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी ने विक्रेता से तीन बार इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा। लेकिन एक बार भी जवाब नहीं दिया गया। जिस पर पदाधिकारी ने विधिवत कार्रवाई करते हुए डीलर का लाइसेंस रद्द कर दिया।
इससे जुड़े हुए दो वार्ड के उपभोक्ता को पुरान्डीह गांव के जन वितरण प्रणाली विक्रेता मेथुर राय को सौंप दिया गया।अब ये दोनों वार्ड के लोग मेथुर राय के दुकान से गेहूं,चावल लेंगे। बता दें कि दुकान से संबंधित ई-पॉस मशीन कई बार विभाग को सौंपने के लिए कहा गया लेकिन उसके द्वारा अभी तक जमा नहीं किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0