सीतामढ़ी :- सामूहिक कन्या विवाह अनुष्ठान मेजरगंज में संपन्न, 30 जोड़े वर-वधु परिणय सूत्र में बंधे,

Apr 20, 2025 - 21:06
 0  4
सीतामढ़ी :- सामूहिक कन्या विवाह अनुष्ठान मेजरगंज में संपन्न, 30 जोड़े वर-वधु परिणय सूत्र में बंधे,

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(मेजरगंज) :- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को जेवी उच्च विद्यालय में सामूहिक कन्या विवाह अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसमें 30 जोड़े वर-वधु परिणय सूत्र में बंधे और विवाह संपन्न हुआ। शादी समारोह को मुख्य आयोजक मुखिया राजू कुमार स्वर्णकार, विजय कुमार, तथा सुनील प्रभाकर ने जिले के नामचिन चिकित्सकों और प्रखंड वासियों की मदद से पूरे विधि-विधान से संपन्न कराई। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों ने वर-वधुओं को उपहार देकर आशीर्वाद दिया।

 कार्यक्रम में आयोजक समिति के डॉ प्रमोद कुमार, डॉ प्रतिमा आनंद, डॉ आरके प्रकाश, डॉ अंजना प्रकाश, डॉ मनोज, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ एस पांडेय, पंकज सिंह रवि, रामू हिसारिया, उमेश गुप्ता, हिरदेश कुमार, कुंदन चौधरी, सुनील गोंड, आश नारायण यादव, सुरेंद्र मोदी, गोविंद रस्तोगी, लड्डू रस्तोगी, प्रीतेश हिसारिया, उमेश हिसारिया, महेश साह, नीरज रस्तोगी सहित अन्य ने शादी संपन्न कराई तथा वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

उपस्थित स्थानीय विधायक अनिल राम, पूर्व प्रमुख भगवत शरण सिंह, राकेश सिंह, उप प्रमुख नंदलाल सिंह ने कहा कि समिति की ओर से कराए जा रहे ऐसे कार्यक्रम से समाज को एक नई दिशा मिलेगी। इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं। इधर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार के नेतृत्व में पूरे बाजार को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था ताकि बारातियों को कोई परेशानी ना हो। 

ये जोड़ी जो एक-दूजे के हुए :-

सामूहिक आदर्श विवाह में प्रियंका कुमारी संग सुधीर कुमार राम, अंचन कुमारी संघ रौशन कुमार, प्रीति कुमारी संग विक्रम कुमार, फुला कुमारी संग राम विनय राम, कौशिला कुमारी संग रमेश राम, आशु कुमारी संग विकास कुमार, नीलम कुमारी संग नितेश कुमार, प्रतिमा कुमारी संग करण माझी, सुनीता कुमारी संग नीरज कुमार, काजल कुमारी संग अभिषेक कुमार, चांदी कुमारी संग वकील महतो, नीता कुमारी संग दिलीप कुमार, सोनिका कुमारी संग शिवम कुमार, राजकुमारी संग कमलेश कुमार, मिंटू कुमारी संग लखींदा राम, खुशबू कुमारी संग लक्ष्मण कुमार, पुष्पा कुमारी संग रमेश कुमार, नेहा कुमारी संग राकेश पासवान, कीर्ति कुमारी संग राजा कुमार, निशा कुमारी संग सुनील राम, राजनंदनी कुमारी संग शिवम कुमार, आरती कुमारी संग मोहित कुमार, मोनी कुमारी संग संतोष राम, नूतन कुमारी संग सोनू कुमार, चित्रलेखा कुमारी संग बालक ठाकुर, सुरती कुमारी संग लाल बाबू कुमार, रूपमती कुमारी संग कारण पासवान, अंजली कुमारी महतो संग नरेश राम, जमुना कुमारी कर्ण संग संते पासवान, संगीता कुमारी संग बिक्की कुमार की शादी सम्पन्न हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0