सीतामढ़ी :- बाल कटाओ या नाम कटाओ अभियान के तहद बच्चों को सफाई के महत्व के बारे में दी गई जानकारी

सागर कुमार/ अमित सौरभ, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी :- बाल कटाओ या नाम कटाओ " के तहत राघोपुर बखरी स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में विशेष अभियान चलाया गया । इस अभियान के तहद रविवार एवं सोमवार को विद्यालय में एक......

Apr 1, 2025 - 20:53
Apr 2, 2025 - 08:01
 0  15
सीतामढ़ी :- बाल कटाओ या नाम कटाओ अभियान के तहद बच्चों को सफाई के महत्व के बारे में दी गई जानकारी

सागर कुमार/ अमित सौरभ, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी :- बाल कटाओ या नाम कटाओ " के तहत राघोपुर बखरी स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में विशेष अभियान चलाया गया ।

इस अभियान के तहद रविवार एवं सोमवार को विद्यालय में एक स्पेशल कैंप चलाया गया , जिसमें सभी बच्चों के बाल कटवाया गया। बच्चों की संख्या के अनुसार नाई बुलाया गया। वही 

बच्चो द्वारा खुद अपने नाखून वगैरह काटे गये। इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार राजकुमार ने बच्चों को सफाई एवं स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों से कहा कि स्वच्छ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता या सेल्फ़ हाइजीन का मतलब है अपने शरीर को साफ़ रखना। यह हमारे दैनिक जीवन का अहम हिस्सा है। अच्छी स्वच्छता से हम बीमारियों से बचते हैं और दूसरों को बीमार फैलाने से रोकते हैं। इसके लिए हाथों को बार-बार धोना, खासकर सार्वजनिक जगहों पर किसी भी चीजों को छूने के बाद अपने पूरे शरीर को साबुन से धोना बालों और सिर की त्वचा को शैम्पू से धोना ,नाखूनों को साफ़ और छोटा रखना 

साफ़, ताज़ा तौलिये का इस्तेमाल करना और उन्हें नियमित रूप से बदलना पसीने और शरीर की दुर्गंध को कम करने के लिए सांस लेने योग्य कपड़े पहनना 

संक्रमण से बचने के लिए उचित अंतरंग स्वच्छता प्रक्रियाओं का इस्तेमाल करना 

थूकते, छींकते या खांसते समय अच्छी आदतें बनाए रखना अपने रहने के वातावरण को साफ़ और अव्यवस्था मुक्त रखना है। इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार समेत सभी शिक्षक मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0