सीतामढ़ी :- उप मुख्यमंत्री का बरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व डीएसपी जय प्रकाश राय ने किया स्वागत
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी :- मां जानकी की पावन भूमि पर एक ऐतिहासिके क्षण देखने को मिला जब बिहार के माननीय उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व डीएसपी एवं समाजसेवी सह भाजपा नेता जय प्रकाश राय ने उप मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और उन्हें सीतामढ़ी की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि “उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो विकास कार्य हो रहे हैं, वे सीतामढ़ी को एक नई ऊँचाई पर पहुँचाएंगे।श्री राय ने कहा कि यह क्षेत्र लंबे समय से विकास की राह देख रहा था और अब उपमुख्यमंत्री के प्रयासों से यहाँ के युवाओं, किसानों और आम जनता को नए अवसर मिलेंगे।
समारोह में सांसद, विधायकगन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साह और उम्मीदों के साथ इस स्वागत समारोह को ऐतिहासिक बना दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0