सीतामढ़ी :- निजी जमीन पर दबंगता पूर्वक कब्जा करने का दबाव, जमील मालिक परेशान

Apr 16, 2025 - 17:55
 0  1
सीतामढ़ी :- निजी जमीन पर दबंगता पूर्वक कब्जा करने का दबाव, जमील मालिक परेशान

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(नानपुर) :- थाना क्षेत्र में के गौरा गांव में दबंगों द्वारा एक निजी जमीन को जबरन कब्जाने के मामले में पीड़िता ने स्थानीय थाना में एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित द्वारा बताया गया है कि मेरे पति के पुस्तैनी जमीन पर कब्जा करने एवं मना करने पर आरोपी द्वारा गाली गलौज करने के साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाने का गंभीर आरोप लगाया है। 

जिसको लेकर चौकीदार अनामुल हक की पत्नी गौरा गांव निवासी सूफी खातून ने नानपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में बताई है कि मेरे पति द्वारा अपने निजी जमीन से पांच फीट रास्ता छोड़े हुए हैं। फिर भी गांव ही इलियास अहमद के पुत्र नियाज अहमद एवं मोहम्मद हुसैनी दोनों मेरे दरवाजे पर मेरे घर तोड़ के हटाने एवं मुझे गाड़ी आने जाने का रास्ता देने को लेकर दबाव बना रहे हैं। मना करने पर गाली गलौज करने एवं मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दिया है। घर पर मैं अकेली रहती हूं यह देखकर मेरे साथ अक्सर दुर्व्यवहार करने के साथ जान से मारने की जब धमकी देने लगे है। इतना ही नहीं दोनों व्यक्ति खिड़की से मेरे घर के पास गंदगी भी फेंक देता है एवं ईट पत्थर फेंक कर मुझे अक्सर परेशान किया करता है। इस बाबत थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने आवेदन की जांच कराने के साथ न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0