सीतामढ़ी :- पटना में आयोजित टीएलएम मेले में "टीएलएम मैन" बनकर शिक्षक अमर आनन्द बने आकर्षण का केंद्र
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी :- शिक्षा विभाग द्वारा राजधानी पटना के एससीईआरटी में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) मेला 2.0 में राज्य भर के सभी जिलों से आए 315 प्रतिभागियों में "टीएलएम मैन " के रूप में सीतामढ़ी जिले के प्राथमिक विद्यालय अन्हारी मुसहरी टोल, रीगा के शिक्षक अमर आनन्द अपने टीएलएम पोशाक के कारण चर्चा एवं आकर्षण का केंद्र बने।
शिक्षक अमर आनन्द ने गणित विषय पर आधारित टीएलएम का प्रस्तुतीकरण कर सबका मन आकर्षित कियाl यह मेला शिक्षकों के नवाचार, रचनात्मक और शिक्षक कौशलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। अमर आनन्द के द्वारा प्रस्तुत टीएमएम में गणित विषय को सरल और रोचक तरीके से समझाने की विशेष विधि को दिखाया गया। उनके द्वारा तैयार सामग्री में वातावरण से लिए गए शून्य निवेश नवाचार का प्रयोग करते हुए सिर्फ छोटे-छोटे पत्थरों के टुकड़े तथा मिट्टी से बनाए गए चौड़ी, चपटी और गोल आकृतियों के माध्यम से शब्द खेल वाचन-पठन की गतिविधियों तथा छात्रों की भागीदारी को बढ़ाने वाले साधनों का समावेश किया गया था साथ ही साथ बच्चों के लिए गणित से संबंधित इकाई-दहाई कैरम बोर्ड, गणितीय चिन्ह पहचान लूडो, संख्या ज्ञान और अच्छी बुरी आदतों की सांप सीढ़ी के माध्यम से रंगों की अवधारणाओ को भी समझाया गया।
टीएलएम की इस प्रस्तुति को सभी जिलों से आए शिक्षकों, अधिकारियों और आगंतुकों ने खूब सराहा तथा उनके द्वारा जो विशेष टीएलएम पोशाक तैयार की गई थी उस पूरे पोशाक में बच्चों को पढ़ने के लिए प्राइमरी विषय के सभी विषयों का प्रयोग किया गया था, जो बच्चों एवं शिक्षकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला, एससीईआरटी के निदेशक डॉ सज्जन आर, संयुक्त निदेशक डॉ रश्मि प्रभा,
मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ विभा रानी तथा कला समेकित शिक्षा के एचओडी डॉ जैनेंद्र दोस्त एवं वहां उपस्थित सभी अधिकारियों ने श्री अमर आनन्द को "टीएलएम मैन" की उपाधि प्रदान की तथा प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
श्री आनन्द ने कहा कि शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित नहीं किया जा सकता बल्कि उसे रुचिकर, आकर्षक और जीवन से जुड़ा बनाना आवश्यक है!
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0