सीतामढ़ी :-- पुश्तैनी संपत्ति को लेकर पिता पुत्र में विवाद, पुलिस ने किया शूटर को गिरफ्तार
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(शिवहर) :- पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 30 जनवरी 2025 को शिवहर जिला के तरियानी छपरा थानान्तर्गत ग्राम विशंभरपुर स्थित पुल के पास एक व्यक्ति के घायल अवस्था में गिरे होने की सूचना तरियानी छपरा थाना को प्राप्त हुई थी। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के उपरांत मृत घोषित किया गया था। तदोपरांत इस संबंध में तरियानी छपरा थाना कांड सं0-06/25, दिनांक 01 फरवरी .2025 धारा-103 (1)/3(5) भा०न्या०सं० एवं 27 आर्म्स एक्ट अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इस कांड के सफल उद्भेदन एवं कांड में संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा शिवहर के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार शिवहर के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (एसईटी) का गठन किया गया। एसईटी द्वारा तकनीकि साक्ष्य, वैज्ञानिक साक्ष्य एवं विभिन्न बिन्दुओं पर साक्ष्य संकलन करते हुए अन्य गुप्त सूत्रों एवं गुप्तत्ररों की मदद से इस घटना में संलिप्त शूटर ब्रजेश कुमार पे०-सुर्यवंश राय ग्राम-बैजनाथपुर थाना-तरियानी जिला शिवहर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधकर्मी के पास से एक अवैध देशी कट्टा एवं कारतुस बरामद किया गया। जिस संबंध में अलग से तरियानी थाना कांड सं0-75/25, 14 अप्रैल 2025 धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मी के निशानदेही पर इस घटना में संलिप्त अभिषेक कुमार पे०-राघव ठाकुर ग्राम-विशंभरपुर थाना-तरियानी छपरा जिला-शिवहर को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाईकिल को जब्त किया गया। कांड के अनुसंधान के क्रम में पुस्तैनी संपत्ती को मनमाने ढंग से बेचने को लेकर पिता एवं पुत्र में आपसी विवाद हो जाने के कारण मृतक के पुत्र के द्वारा पैसे देकर घटना को अंजाम देने की बात प्रकाश में आयी। इस प्रकार इस कांड का सफल उद्भेदन कर अन्य बिन्दुओं पर अग्रतर अनुसंधान जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0