सीतामढ़ी :-- विशेष जांच दल के द्वारा मंडल कारा का किया गया निरीक्षण

Apr 16, 2025 - 17:42
 0  6
सीतामढ़ी :-- विशेष जांच दल के द्वारा मंडल कारा का किया गया निरीक्षण

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(शिवहर) :- सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्देश एवं उच्च न्यायालय पटना एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के द्वारा गठित विशेष जांच दल ने मंडल कारा का निरीक्षण किया ।

विशेष टीम ने हाई कोर्ट लीगल सर्विस के पैनल अधिवक्ता में नवनीत झा, पुष्पांजलि शर्मा, प्रतिमा कुमारी ,अरविंद कुमार एवं अन्य शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक एवं जेल सुपरिंटेंडेंट राकेश कुमार मौजूद रहे। 

जांच दल द्वारा सभी 16 सजायफ्ता बंदियों से पूछताछ की तथा कानूनी सहायता प्रदान की गई। सभी बंदियों को उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में निशुल्क अपील करने हेतु कानूनी सहायता प्रदान किया गया ।जांच दल ने महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया एवं जेल के अंदर का वातावरण अनुकूल पाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0