रामगढ़वा : पियक्कड़ पति से परेशान होकर पत्नी ने किया प्राथमिकी दर्ज,पति गिरफ्तार

रामगढ़वा : पियक्कड़ पति से परेशान होकर पत्नी ने किया प्राथमिकी दर्ज,पति गिरफ्तार

रामगढ़वा से संवाददाता, मुन्ना कुमार (एम० कुमार)

पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)।
स्थानीय थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के निवासी सत्यप्रकाश सिंह को पुलिस ने शराब की नाशे में गिरफ्तार किया।
  उक्त खबर की पृष्टि करते हुएं थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को बताया कि शराबी सत्यप्रकाश सिंह की पत्नी सोनी सिंह ने पति के खिलाफ आवेदन में कहा कि पियक्कड़ शराबी पति ने गाली-गलौज व मारपीट किया करता था।आज सुबह में भी पति ने पत्नी को बेहरहमी जूल्म किया। जिसमें पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पे पियक्कड़ पति सत्यप्रकाश सिंह को शराब के नशे में गिरफ्तार किया ।जिसमें पियक्कड़ पति को मेडिकल जांच  भी किया गया।
   वही खबर लिखने जाने तक थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति सत्यप्रकाश सिंह को प्राथमिकी दर्ज में न्यायिक हिरासत जेल में भेजा जा रहा हैं।