सीतामढ़ी :- कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू, श्रद्धालु भक्तो की लगी रही तांता

सीतामढ़ी :- कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू, श्रद्धालु भक्तो की लगी रही तांता

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ब्यूरो प्रमुख, सीतामढ़ी :-

सीतामढ़ी :- जायकारो को उद्घोष से भक्तिमय बना परिहार प्रखंड मुख्यालय के ऐतिहासिक बाबा ठाकुर मंदिर। बुधवार को मंदिर परिसर से नौ दिवसीय महायज्ञ आरंभ हुआ। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया। कलश शोभा यात्रा में 151 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से मुख्य चौक, महारानी स्थान, ब्लॉक गेट, परिहार बाजार एवं दुर्गा मंदिर होते हुए शहरगामा गांव स्थित तालाब पहुंची।

यहां आचार्य पंडित विवेकानंद जी महाराज द्वारा पवित्र वैदिक मंत्रोचार के बीच कलशों में जल भरा गया। कलश में जल लेकर शोभा यात्रा वापस पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। जहां विधिवत कलशों को प्रतिस्थापित किया गया। कलश यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल बना रहा। जगह-जगह यात्रा का श्रद्धा पूर्वक स्वागत किया गया। मौके पर पुजारी बाबा बालक दास जी महाराज, नीतीश कुमार गुड्डू, रामस्वार्थ सिह,शंभू साह,राजीव कुमार,श्याम राउत,सौरव कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।