रामगढ़वा : थानाध्यक्ष ने गस्ती अभियान में दो शराबी व एअ अपहरण कांड में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रामगढ़वा : थानाध्यक्ष ने गस्ती अभियान में दो शराबी व एअ अपहरण कांड में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रामगढ़वा से संवाददाता, एम० कुमार

पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुलिस ने गस्ती अभियान में दो शराबी पियक्कड़ व अपहरण कांड में फरार एक अभियुक्त को गुरुवार को संध्या कालीन में गिरफ्तार किया। दो शराबी पियक्कड़ व्यक्ति ब्लॉक रोड में शराब पीकर शोर शराबा कर रहे थे। जिसकी मेडिकल जांच की गई। वही शराबी अभियुक्त मो० सरफे आलम जो आदापुर के निवासी बताई गई है और दुसरा शराबी अभियुक्त मो० इरफान आलम जो बंजरिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वही तीसरा अभियुक्त धनहर दिहुली गांव के निवासी आकाश कुमार सिंह कांड संख्या 155/2019 में एक नाबालिक लड़की अपहरण में फरार चल रहा था। जिसकी तलाश गस्ती अभियान में गिरफ्तार किया गया हैं।
थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने उक्त बातो की पृष्टि करते हुए शुक्रवार को बताया कि तीनों गिरफ्तार अभियुक्तो को कांड संख्या के आधार पर न्यायिक हिरासत जेल में भेज दिया गया हैं।
गस्ती अभियान में मौके पर थाना के पुलिस व सैफ जवान सिपाही मौजूद दे।