जिलाधिकारी ने सिकरहना नदी के रिंग बांध का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी ने सिकरहना नदी के रिंग बांध का निरीक्षण किया

मोतिहारी।पु.च 
जिलाधिकारी के द्वारा सुगौली प्रखंड के सुकुल पाकड़ पंचायत के लाल परसा  गांव के पास सिकरहना नदी के रिंग बांध का निरीक्षण किया गया।उन्होंने कटाव स्थल का निरीक्षण कर कटाव रोधी कार्यों हेतु पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने बांध का मरम्मत मनरेगा से कराने का निर्देश दिया। कार्यपालक अभियंता सिकरहना तटबंध को निर्देश दिया कि इस कार्य को विलेज प्रोटेक्शन स्कीम में सम्मिलित करते हुए कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह कार्य अति आवश्यक है अतः इसे एक सप्ताह के पूर्व करने का निर्देश दिया। विदित हो कि इस जगह पर बांध का कटा हुआ है जिनसे पूर्वी चंपारण के कई प्रखंडों एवं पंचायतों में इसका प्रभाव पड़ा है। उन्होंने पदाधिकारीयो को सख्त आदेश दिया कि कार्य में शिथिलता न बरती जाए।उन्होंने कार्यपालक अभियंता शिकहरना तटबंध को जवाबदेही फिक्स  करते हुए जल्द से जल्द कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर , भूमि सुधार उप समाहर्ता मोतिहारी सदर DRDA निदेशक, कार्यपालक अभियंता शिकहरना  तटबंध, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुगौली उपस्थिति थे।