पूर्वी चम्पारण : 10 लाख रुपए मूल्य के ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रणधीर कुमार /चम्पारण टुडे /बनकटवा। अठमोहान एस एस बी और जितना पुलिस की संयुक्त करवाई में गुरुवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान ड्रग्स के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते एस एस बी 71 बटालियन के कमांडेंट प्रफुल कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि नशीला पदार्थ लेकर एक युवक नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा है। सुचना प्राप्त होते ही टीम को लगा दिया गया। जहाँ..........

पूर्वी चम्पारण : 10 लाख रुपए मूल्य के ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रणधीर कुमार /चम्पारण टुडे /बनकटवा। अठमोहान एस एस बी और जितना पुलिस की संयुक्त करवाई में गुरुवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान ड्रग्स के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते एस एस बी 71 बटालियन के कमांडेंट प्रफुल कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि नशीला पदार्थ लेकर एक युवक नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा है। सुचना प्राप्त होते ही टीम को लगा दिया गया। जहाँ बॉर्डर पिलर संख्या 358/10 से कुछ दुरी पर भारतीय सीमा में बिजबनी उत्तरी के निकट वाहन जाँच के क्रम में बाइक से दो किलो अफीम (नशीली पदार्थ) बरामद किया गया। वही बाइक को जप्त कर सवार दो तस्करो को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों तस्करो की पहचान जितना थाना क्षेत्र के अगरवा गांव निवासी रामप्रवेश दास के पुत्र सचिन दास तथा बिहारी बैठा के पुत्र अनिल बैठा के रुप में किया गया है। जप्त नशीला पदार्थ अफीम की अनुमानित मूल्य करीब 9 लाख 50 हजार रुपया आंकी गई है। कागजी प्रक्रिया के बाद जप्त ग्लेमर बाइक बीआर 22 एल 5310 तथा दोनों तस्करो को जितना पुलिस को सौप दिया गया है। छापेमारी में एसएसबी पदाधिकारी के आलावे जितना थनाध्यक्ष अमित कुमार सामील थे।