पूर्वी चम्पारण: उच्च विद्यालय मधुबन में प्रथम बार महिला बनी प्रधानाध्यापिका

पूर्वी चम्पारण: उच्च विद्यालय मधुबन में प्रथम बार महिला बनी प्रधानाध्यापिका

उच्च विद्यालय मधुबन में प्रथम बार महिला बनी प्रधानाध्यापिक

प्रधानाध्यापिका सीमा कुमार का स्वागत करते हुए डॉ राकेश कुमार सिंह


मोतिहारी।पु0च0 
मधुबन प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय मधुबन प्लस टू के इतिहास में प्रथम बार कोई महिला ने प्रधानाध्यापक के पद पे बैठा है। 1952 में स्थापित यह विद्यालय अपने प्रखंड ही नहीं जिला में भी स्थान रखता है। सीमा कुमारी जो सामाजिक विज्ञानं विषय की शिक्षिका है और मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिला के रहने वाली है 2006 में उच्च विद्यालय मधुबन में योगदान दिया था एक अप्रैल को पदभार ग्रहण किया है उनके पदभार ग्रहण करने से लोग मुख्यमंत्री के महिला सशक्तिकरण के रूप में देख रहे है। इसी विद्यालय के छात्र रहे पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया की विद्यालय का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। इस विद्यालय में पंडित विद्यानंद पाण्डेय, रामश्रेष्ट सिंह, सचिदानंद सिंह, बलि बाबू और बिहार विभूति पूर्व सांसद और मंत्री स्वर्गीय सीताराम बाबू इस विद्यालय में शिक्षक रह चुके है लेकिन प्रथम बार कोई महिला ने इस पद को सुशोभित किया है जिससे शिक्षको कर्मियो में हर्ष का माहौल है वही  शिक्षिका मनीषा मृदुला भारती कुमारी, विजय कुमार, कौशल कुमार, गौतम ,राजकुमार, रामबाबू प्रसाद, संत कुमार, अशोक कुमार, शशिशेखर, लखिन्द्र यादव और श्री भगवान साह आदि ने  विद्यालय में स्वागत किया है।