मोरवा चकपहार में सांढ ने महिला को पटका, हुई मौत

मोरवा चकपहार में सांढ ने महिला को पटका, हुई मौत

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के ताजपुर थाना क्षेत्र के चकपहाड़ पंचायत के वार्ड 12 निवासी स्व रामाश्रय राय की पत्नी गिरजा देवी (75) को बुधवार को लगभग दोपहर दिन में सांढ ने पटक दिया। घायल महिला को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया कि महिला घर के निकट खड़ी थी, अचानक लावारिस सांढ दौड़कर आया और महिला को पटक दिया। लोगों ने खदेड़ कर बड़ी मुश्किल से सांढ को पकड़ कर बांध दिया। सांढ को पकड़ने में आधे दर्जन लोगों को भी जख्मी बताये जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा ताजपुर थानाध्यक्ष को घटना की सूचना दी गई। वहीं सीओ मोरवा एवं विधायक को जानकारी देकर मृतक के परिवार को समुचित मुआवजा दिलाने और पंचायत में छूटे घूम रहे लावारिस साढं, नीलगाय, भैंसा व आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग प्रशासन से किया है।