लव मैरिज बना जानलेवा, लड़की ने अपने पति के साथ वीडियो वायरल कर बताया परिवार वालों से जान का खतरा

लव मैरिज बना जानलेवा, लड़की ने अपने पति के साथ वीडियो वायरल कर बताया परिवार वालों से जान का खतरा

सागर कुमार,,सीतामढी,,

सीतामढ़ी :- प्यार में पागल दो दीवानों ने शादी के उपरांत एक वीडियो वायरल कर अपने परिवार वालों से जान का खतरा बताया है। डुमरा प्रखंड के विश्वनाथपुर निवासी कन्हाई कैलाशपुरी इलाके के रहने वाली युवती पलक से बचपन से प्यार करता था। दोनो ने एक ही स्कूल और क्लास में पढ़ाई भी की है। उसी दौरान आपस में दोनो प्यार हो गया। प्यार जब परवान चढ़ी और इसकी भनक परिवार वालो को लगी। परिवारवाले अभी डांट फटकार ही लगाई थी। तभी प्यारबमे पागल दोनों दीवानों ने अपने परिवार वालो के खिलाफ घर से भागकर 28 जून 2021 यानी सोमवार को मेजरगंज के एक मंदिर में शादी कर ली।

लेकिन शादी की सूचना घर वालों को मिलने पर परिवार के लोग नराज हो गये। और दोनों को जान से मारने की धमकी देने लगे।इस बात से चिंतित दोनो प्रेमी युगल ने अपनी जान के खतरे को देखते हुए एक सार्वजनिक वीडियो जारी किया हैं। जिसमें अपनी जिंदगी को बचाने की गुहार लगा रहे हैं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में लड़की भी अपनी शादी की बात कहते हुए घरवालों से विनती कर रही है। अब कोई ऑप्शन नहीं है मेरा पीछा करने के बजाय हमें हमारा जीवन जीनें दे।