रामगढ़वा।छठव्रतियों ने निर्जला उपासना कर सूर्योदय भास्कर को अरख देकर किया पूजा सम्पन्न, मौके पर पुलिस-प्रशासन व जनप्रतिनिधि रहें मौजूद

रामगढ़वा।छठव्रतियों ने निर्जला उपासना कर सूर्योदय भास्कर को अरख देकर किया पूजा सम्पन्न, मौके पर पुलिस-प्रशासन व जनप्रतिनिधि रहें मौजूद

आर्दश आचार संहिता के मद्देनजर निरीक्षण में शांतिपूर्ण से छठव्रतियों ने किया छठ पूजा अर्चना : थानाध्यक्ष पूर्वी चम्पारण(रामगढ़वा)। तीन दिवसीय छठ पूजा को लेकर लोक आस्था का महापर्व में छठव्रतियों ने निर्जला उपासना कर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाट पर छठी मईया का पूजा आर्चना किया। वही सौहार्दपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण से रामगढ़वा तिलावे नदी तट पर श्रद्बालूओं ने बताया कि हिंदू लोक आस्था का यह महापर्व यू ही विशेष नहीं बन जाता हैं। बिना पुरोहित के शुद्बता की परम काष्ठा के साथ बिना भेदभाव के मनाया जाने वाला ये पर्व इन्हीं खास वजहों से महापर्व बन जाता हैं। सूर्य,जल वायु, प्रकृति समर्पित ठेकुआ की खुशबू पुरिकिया,की मिठास,लगभग हर फल की समाविष्ट करने वाला ये पर्व यू ही खास नही बन जाता हैं।वही छठ घाट पर बच्चे,बूढ़े जवान रंग बिरंगी वस्त्र पहनकर मनभावी हुएं। एक दूसरे को छठ पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाईयां दी गई। वही भक्तों ने छठी मईया का प्रसाद को माथे पर दौवड़ा लेकर छठ घाट आया फिर घर पर कोसी पूजा अर्चना किया। वही मंनत और मनोकामना पूरी होने पर दंड लगाकर छठ घाट पहुंचे और गंगा नदी में सूर्यास्त भास्कर को प्रार्थना किया। विभिन्न छठ घाटों पर मौके पर गस्ती अभियान में थानाध्यक्ष सचितानंद पांडेय व पीएसआई प्रियंका कुमारी, श्यामनंदन कुमार सहित पुलिस व सैफ जवानों ने छठ घाटो पर निरीक्षण व शांतिपूर्ण का परिचय दिया। वही छठ पूजा कार्यकर्ता प्रमुख पति विशाल गुप्ता, पूर्व मुखिया अर्जुन प्रसाद बब्लू साह, देवानंद शर्मा, शिवचंद्र यादव,सरपंच प्रदीप सिंह,मुन्ना कुमार ,समाजसेवी अरूण कुमार, चुनचुन कुमार,मुन्ना तुफानी,वेद प्रकाश प्रसाद, नारायण गुप्ता,प्रमोद कुशवाहा, दिलीप कुमार, सहित प्रखंड क्षेत्र के तमाम श्रद्बालू भक्तगण मौजूद थे।