दुखद, नहीं रहे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह

दुखद, नहीं रहे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह

(पटना) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और समाजवादी नेता नरेंद्र सिंह का निधन हो गया है। वे पटना के बिग अपोलो अस्‍पताल में भर्ती थे और लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। उनका नाम बिहार के बड़े नेताओं में शुमार था। उनके निधन पर सांसद अजय निषाद,  बिहार विधान परिषद के उपनेता पूर्व मंत्री विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर, जदयू नेता प्रोफेसर शब्बीर अहमद, जदयू नेता ‌ प्रोफेसर धनंजय सिंह, अनुपम कुमार, अखिलेश सिंह ने शोक प्रकट किया है। वही पूर्व मंत्री  नरेंद्र सिंह के बेटे सुमि‍त कुमार सिंह बिहार सरकार में मंत्री हैं। इधर पूर्वी चम्पारण निवासी जदयू किसान प्रकोष्ट के प्रदेश सचिव गणेश सिंह ने शोक ब्यक्त किया है। वही बताया कि 2013 से लेकर 2020 तक कई बार उनका आगमन इनके आवास पर हो चूका है।