सीतामढ़ी :- नामांकन अभियान को ले निकली गई जागरूकता रैली
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी :- मम्मी पापा भूल ना जाना, विद्यालय में नामांकन करवाना। एक भी बच्चा छुटा, संकल्प हमारा टूटा के नारों के साथ जिले के विद्यालयों में प्रभातफेरी निकाली गई। जिला मुख्यालय.....
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी :- मम्मी पापा भूल ना जाना, विद्यालय में नामांकन करवाना। एक भी बच्चा छुटा, संकल्प हमारा टूटा के नारों के साथ जिले के विद्यालयों में प्रभातफेरी निकाली गई। जिला मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय गरैया टोला मे शत प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष पहल की गई।
प्रधानाध्यापक भूपेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान के तहत जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से अभिभावकों और बच्चों से स्कूल में नामांकन कराने की अपील की गई। इस अवसर पर एस आर पी संजय कुमार मधु ने कहा कि इस वर्ष पिछले साल की तुलना में ज्यादा नामांकन का लक्ष्य रखा गया है। रैली में विद्यालय के शिक्षक आशुतोष कुमार, शिक्षा सेवक चंदन कुमार समेत दर्जनों छात्र छात्राएं शामिल थीं।वही बाजपट्टी प्रखंड में विशेष प्रवेशोत्सव अभियान के लिए जागरूकता रैली आदर्श मध्य विद्यालय मधुबन से निकाली गई। जिसे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संदीप सौरभ ने रवाना किया। जागरूकता रैली विद्यालय से निकल कर विभिन्न मार्गों से गुजर कर पुनः विद्यालय पहुंची। इस दौरान बच्चों के हाथों में तख्ती,एवं बैनर पर नामांकन जागरूकता के नारे भी थे। रैली में प्रधानाध्यापक द्विजेंद्र कुमार सुमन, केआरपी अमित, शिक्षक मनोज कुमार,अरुण कुमार झा,हर्ष तिवारी,सुरेंद्र प्रसाद साह, आरती कुमारी क्षमा कुमारी पाल,अल्तमस वहाब खान,विकास कुमार,असलम आजाद,शबनम कुमारी,विभा कुमारी श्रीवास्तव,सुनीता कुमारी, शिक्षा सेवक जहीर अहमद, चंदन कुमार मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0