सीतामढ़ी :- लोहे के रॉड से मारपीट कर जख्मी किया, 112 पुलिस ने बचाई जान

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी(बोखड़ा) :- थाना क्षेत्र के बुधनगरा गांव में जान मारने की नीयत से घर में घुसकर लोहे के रोड सहित लाठी डंटा से मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल कर देने के मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि.....

Apr 8, 2025 - 05:22
Apr 8, 2025 - 10:58
 0  13
सीतामढ़ी :- लोहे के रॉड से मारपीट कर जख्मी किया, 112 पुलिस ने बचाई जान

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(बोखड़ा) :- थाना क्षेत्र के बुधनगरा गांव में जान मारने की नीयत से घर में घुसकर लोहे के रोड सहित लाठी डंटा से मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल कर देने के मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान बदमाशी ने घायल व्यक्ति पॉकेट से एक मोबाइल व 31 हजार रुपए छीन लिया है। 

जिसको लेकर बुधनगरा गांव निवासी गंगेश कुमार ने बोखड़ा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया है कि मैं रात्रि में अपने मुर्गा फार्म में सोया हुआ था। इसी बीच स्थानीय सत्यम कुमार,आनंद कुमार उर्फ धीरज, ऋतिक कुमार, विवेक कुमार, सहित अन्य सभी पांच लोगों ने घर में जबरन घर में घुसकर लाठी डंटा से हमला बोल दिया एवं उक्त घटना का अंजाम दिया है। जहां से हल्ला होने पर ग्रामीण भी पहुंचे और 112 पर कॉल किया जहां से 112 पुलिस ने मुझे अस्पताल में भर्ती कराकर मेरी जान बचाई है। इस बाबत थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ने बोखड़ा थाना कांड संख्या 11/25 दर्ज कर जांच का जिम्मा अनुसंधानकर्ता को सौंप दिया है,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0