सीतामढ़ी :- लोजपा ने किया दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक महासभा का आयोजन
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी(शिवहर) :- लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश अनुसार दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक महासभा का आयोजन तरियानी प्रखंड के झंडा चौ......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(शिवहर) :- लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश अनुसार दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक महासभा का आयोजन तरियानी प्रखंड के झंडा चौक हिरम्मा में लोजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय के अध्यक्षता में किया गया ।
अपने संबोधन में विजय पांडेय ने कहा दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक को अगर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो मुझे बताएं, मै आपकी समस्या का समाधान करुंगा। मैं आप लोगों के की हक की लड़ाई लडूंगा। एवं आपकी समस्या को प्रदेश अध्यक्ष l राजू तिवारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान तक समस्या को पहुंचाने का काम करूंगा साथ ही अपने पार्टी के विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट से लोगों को अवगत कराया गया।
साथ ही अपने संबोधन में विजय कुमार पांडे ने कहा कि जिला पर जो पिछड़ा जिला का ठप्पा लगा हुआ है। ऐसे ही आप लोगों का आशीर्वाद और प्यार मिलता रहा तो मैं इस जिला का स्वरूप बदलकर आप लोगों को दिखाऊंगा। एवं शिक्षित शिवहर खुशहाल शिवहर एवं विकसित शिवहर बनाकर दिखाऊंगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह शिवहर जिला प्रभारी बबन सिंह ,विशेष अतिथि प्रदेश सचिव सह जिला उप प्रभारी हरजितू पासवान एवं तरियानी प्रखंड अध्यक्ष शिवजी सिंह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नासिम खान अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिपक कुमार एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान एवं कार्यक्रम में उपस्थित रघुनाथ पांडेय, भागीरथ पासवान, मुकेश कुमार ओझा ,अजय भगत, नीतीश कुमार अस्थाना, रामायण ,दीपक कुमार, विजय पासवान, विजय यादव ,शिवनाथ यादव, मोहम्मद नसीम सरकार, अजय शर्मा, जितेंद्र सिंह, अजीत श्रीवास्तव, संजय यादव, रणधीर तिवारी ,लालबाबू महतो, रोशन कुमार तिवारी एवं अन्य लोगों उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0