सीतामढ़ी :- सूबे में विकास और आवास को लेकर काम कर रहे राज्य सरकार की लोगो ने की सराहना

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी(पुपरी) :- इस सूबे में हमारी सरकार विकास के लिए कृतसंकल्पित है। बिहार सरकार सूबे में विकास और आवास के लिए काम कर रही है। सूबे के सभी नगरों में विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। धन की कोई कमी नहीं होगी और सभी नगरों को विकसित किया जाएगा। उन्हें स्वच्छ एवं खूबसूरत भी बनाया जाएगा।" ये बातें सूबे के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार ने पुपरी में अनुमंडल कार्यालय के समीप नवनिर्मित अशोक सम्राट भवन में आयोजित उदघाटन समारोह कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले मंत्री ने विधिवत रूप......

Apr 6, 2025 - 06:00
Apr 6, 2025 - 07:40
 0  6
सीतामढ़ी :- सूबे में विकास और आवास को लेकर काम कर रहे राज्य सरकार की लोगो ने की सराहना

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(पुपरी) :- इस सूबे में हमारी सरकार विकास के लिए कृतसंकल्पित है। बिहार सरकार सूबे में विकास और आवास के लिए काम कर रही है। सूबे के सभी नगरों में विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। धन की कोई कमी नहीं होगी और सभी नगरों को विकसित किया जाएगा। उन्हें स्वच्छ एवं खूबसूरत भी बनाया जाएगा।" ये बातें सूबे के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार ने पुपरी में अनुमंडल कार्यालय के समीप नवनिर्मित अशोक सम्राट भवन में आयोजित उदघाटन समारोह कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले मंत्री ने विधिवत रूप से रिमोट के द्वारा एवं फीता काटकर 1 करोड़ 39 लाख की लागत से निर्मित इस दो मंजिले भवन का उदघाटन किया। नगर के सभापति ब्रजेश जलान,उप सभापति जयप्रकाश उर्फ जयकिशोर समेत अन्य वार्ड पार्षद ने मंत्री, डीएम रिची पांडे समेत अन्य अधिकारियों का स्वागत एवं सम्मानित किया। अशोक भवन के उदघाटन के अवसर पर दीनदयाल अंतोदय योजना के तहत पल्लवी आजीविका स्वयं सहायता समूह एवं शिव आजीविका स्वयं सहायता समूह के दीदियों के द्वारा घरेलू उत्पाद सामग्री का स्टॉल लगाया गया। इसमें मशरूम, सत्तू, चिप्स,आचार, कपड़े, मिट्टी के वर्तन समेत अन्य स्टॉल शामिल थे। सूबे के नगर विकास मंत्री ने इसका निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल ने स्वयं सहायता समूह के द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की जानकारी से अवगत कराया। इस दौरान डीएम रिची पांडे,एसडीओ इश्तियाक अली अंसारी, डीएसपी अतनु दत्ता, डीसीएलआर डॉ अनंत कुमार, बीडीओ सुगंध सौरभ,सीओ रामकुमार पासवान, वार्ड पार्षद श्याम राज समेत अन्य मौजूद थे।मंच का संचालन राजकुमार जोशी ने किया। मौके पर भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष शंकर सिंह,अर्पणा शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0