रामगढ़वा । जैतापुर पंचायत की निर्विरोध उपमुखिया निलेश सिंह की पत्नी बनी गुड़िया देवी

रामगढ़वा । जैतापुर पंचायत की निर्विरोध उपमुखिया निलेश सिंह की पत्नी बनी गुड़िया देवी

निर्विरोध जीत पर उपमुखिया गुड़िया देवी व पति निलेश सिंह को मिल रही बधाईयां पूर्वी चम्पारण, रामगढ़वा। आर्दश आचार संहिता के मद्देनजर रखते हुएं कड़ी सुरक्षा व निगरानी में प्रखंड की जैतापुर पंचायत के उपमुखिया का चुनाव गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में शांतिपूर्ण से सम्पन्न हुआ। कड़ी सुरक्षा व व्यवस्था के बीच हुएं निर्वाचन में जैतापुर पंचायत की निर्विरोध उपमुखिया गुड़िया देवी निर्वाचित हुई हैं। निर्वाचन कार्य इस पंचायत के 17 वाडं सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। इस निर्वाचन में वाडं सदस्य संख्या 05 की निर्वाचित वाडं सदस्य गुड़िया देवी ने एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किया।उनके विरोध में एक भी नामांकन नही पड़ा। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मोहम्मद सज्जाद ने निर्वाचन की सभी औपचारिकता को विधि पूरा कर गुड़िया देवी को निर्वाचित घोषित किया। निर्वाचन के दौरान पंचायत के मुखिया भी मौजूद रहें। बता दे कि जैतापुर पंचायत के उपमुखिया पति निलेश सिंह की पत्नी गुड़िया देवी हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर उनके पति निलेश सिंह,पंचायत मुखिया राजीव सिंह,समाजसेवी बबूल सिंह,रोहित प्रियदर्शी सिंह,प्रमोद सिंह,संजय सिंह, पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार साह सहित पंचायत के समस्त वाडं सदस्य तथा शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।