सीतामढ़ी :- अचानक आग लगने से छः परिवार का उजड़ा आशियाना

Apr 21, 2025 - 21:51
 0  4
सीतामढ़ी :- अचानक आग लगने से छः परिवार का उजड़ा आशियाना

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर) :- जिले के तरियानी प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 4 मे अचानक आग लग जाने से 6 घर जलकर राख हो गया है। पीड़ित परिवारों में मो अलाउद्दीन, मो मुस्ताक, मो इश्तियाक मो तौहीद, राजदेव साह एवं हरीकिशोर साह शामिल है

पूर्व जिला परिषद सदस्य सह मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि आग लगे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है जबकि आग लगने से घर में रखे कपड़ा, गेहूं, फर्नीचर मोटरसाइकिल सहित कई कीमती सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि किसान मेहनत से घर में गेहूं तैयार कर रखा था उसका सारा कमाई जलकर राख हो गया है। उन्होंने अभिलंब संबंधित विभाग के अधिकारियों से सभी को सहायता दिलाने को लेकर कागजी और बात चित की प्रक्रिया में जुट चुके है।

पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कस्तूरी लाली ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही पशु एंबुलेंस भेज कर घायल पशुओं को निःशुल्क इलाज की जा रहा है।

सीओ रोहित कुमार ने बताया की आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचकर सभी पिरित के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग से सभी सहायता दी जा रही है

स्थानीय समाजसेवी बिंदेश्वर शाह ने बताया कि खाना बनाने के दौरान घर में आग लगने से 6 परिवार का घर जलकर राख हो गया। ग्रामीण के सहयोग एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ी की सहायता से आग को फैलने से रोका गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0