सीतामढ़ी :- आनंद विहार से सीतामढ़ी के बीच चलेगी एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन

Apr 21, 2025 - 21:37
 0  10
सीतामढ़ी :- आनंद विहार से सीतामढ़ी के बीच चलेगी एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में और 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालित का निर्णय लिया गया है। जिसमे रेलवे द्वारा सितम्मधि -आनंद बिहार दिल्ली के बीच एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन की परिचालन करने का निर्णय लिया गया है।

 जिनका विवरण निम्नानुसार है :- 

 गाड़ी संख्या 04098/04097 आनंद विहार-सीतामढ़ी-आनंद विहार स्पेशल (मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-बलिया-गाजीपुर सिटी-वाराणसी के रास्ते): गाड़ी संख्या 04098 आनंद विहार-सीतामढ़ी स्पेशल 22 अप्रैल से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार से 05:00 बजे खुलकर अगले दिन 02:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 04097 सीतामढ़ी-आनंद विहार स्पेशल 23 अप्रैल से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को सीतामढ़ी से 03:45 बजे खुलकर अगले दिन 01.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0